BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अलर्ट मोड में रहें NDRF की पूरी टीम: जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
अलर्ट मोड में रहें NDRF की पूरी टीम: जिलाधिकारी
Share on FacebookShare on Twitter
  • संभावित बाढ़ से निपटने हेतु एनडीआरएफ की टीम तैयार

बेतिया: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ आपदा के समय एनडीआरएफ टीम की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है.

जान-माल की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी एनडीआरएफ के उपर ही है. सभी आवश्यक संसाधनों को अपडेट करते हुए एनडीआरएफ की पूरी टीम अलर्ट मोड में रहें ताकि किसी भी विषम परिस्थति में तत्क्षण आवश्यक कार्रवाई कर जान-माल की सुरक्षा की जा सके.

उन्होंने कहा कि रेस्क्यू/माॅनिटरिंग बोट को जेनरेटर, लाईट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों से लैस किया जाना आवश्यक है. साथ ही आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी होनी चाहिए.

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले में दिनांक-25-26 जून को भारी वर्षापात होने का अलर्ट जारी किया गया था.

साथ ही जिले में आगामी कुछ दिनों तक बारिश की संभावना भी जतायी गयी है. वर्षापात के साथ ही वज्रपात से भी जान-माल की क्षति हुई है.

उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया कि ऐहतियातन दियारावर्ती, सीमावर्ती एवं गंडक नदी के आसपास रहने वाले निवासियों को सतर्कतापूर्वक आवागमन करने एवं सुरक्षित स्थलों पर वास करने की जानकारी मुहैया करायी जाये.

आपदा प्रभारी को निदेश दिया गया कि तटबंधों की सतत निगरानी करायी जाय. तटबंधों पर प्रतिनियुक्त होमगार्ड और कनीय अभियंताओ को 24×7 पेट्रोलिंग करने का सख्त निदेश दिया गया है.

जिन स्थानों पर कटाव की संभावना ज्यादा है, वहां पर्याप्त मात्रा में सभी बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्रियां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से संबंधित अंचलाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. इस हेतु नाविकों से एग्रीमेंट ससमय करने का निदेश दिया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि अनावश्यक रूप से घर से नहीं निकले. जिला प्रशासन द्वारा विषम परिस्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गयी है. सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है.

समीक्षा के क्रम में 9-बी टीम कमांडर,  संजय कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की पूरी टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है. एनडीआरएफ की एक टीम में 40 जवान हैं, जो किसी भी विकट स्थिति में जान-माल की सुरक्षा कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि विगत दिनों स्थानीय सागर पोखरा में रेस्क्यू से संबंधित माॅकड्रिल भी किया जा चुका है. साथ ही एक टीम में चार स्पीड बोट, एक गोताखोर दल जिसमें 2 जवान शामिल रहते हैं, एक डीप डाइभिन सेट भी उपलब्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का लाइव रेडियो प्रसारण 28 जून को

Next Post

LJP ने दिया संकेत, बदल सकता है गठबंधन का स्वरूप

Next Post
LJP ने दिया संकेत, बदल सकता है गठबंधन का स्वरूप

LJP ने दिया संकेत, बदल सकता है गठबंधन का स्वरूप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d