नई दिल्ली:- दुनिया बदल रहा है तो भिखारियों के तेवर भी बदल रहे है. अब वे भी समय के साथ डिजिटल होते जा रहे है. चीन में भिखारी ई-वालेट से भीख मांगते दिख जाएंगे. जो संकेत कर रहा है कि डिजिटल क्रांति के गिरफ्त में पूरी दुनिया आ चुकी है.दरअसल चीन में टैक्नोलॉजी काफी उन्नत हो गई है. वहां की जनता लगभग कैसलेस ही चलते है. जिससे सड़क किनारे खड़े रहने वाले भिखारियों को भीख नहीं मिल पाती थी. जिससे बचने के लिये भिखारी भी कार्ड लेकर चलते है.इन भिखारियों को QR कोड के साथ सड़क किनारे खड़े देखा जा सकता है.मालूम हो कि भारत में हालांकि भीख मांगने के लिये अभी-भी पुराने कटोरा का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आने वाले दिनों में अगर भिखारियों को भी डिजिटल मोड में पैमेंट मांगते हुए देखा जाना कोई आश्चर्य नहीं होगा. एक आंकड़े के अनुसार देश भर में कुल 4,13,670 भिखारी मौजूद है. उधर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें भीख मांगने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने की पुरजोर मांग रखी गई है. अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या फैसला सुनाती है. हालांकि कोर्ट ने बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा से इस याचिका पर जवाब मांगा है.

