BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कल्याणपुर में गंगा के तेज धार ने शुरू किया कटाव कई गांव पर मंडरा रहा खतरा

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
कल्याणपुर में गंगा के तेज धार ने शुरू किया कटाव कई गांव पर मंडरा रहा खतरा
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar(मुंगेर):गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही करहरिया पश्चिमी पंचायत के कल्याणपुर गांव में गंगा कटाव शुरू हो गया है. जिससे सुरक्षा दीवार, पक्की सड़क, वाटर टावर तथा घरों के कटने का खतरा मंडराने लगा है. प्रतिदिन तेज गति से हो रहे कटाव से प्रतीत होता है कि तीन से चार दिन के अंदर सड़क, सुरक्षा दिवार एवं वाटर टावर गिरकर गंगा में समा जाएगा. प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

ग्रामीण गांव के कटने के खतरे से आशंकित नजर आ रहे हैं. विदित हो कि बीते वर्ष करहरिया पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या एक से लेकर रघुनाथपुर तक कई गांवों को बचाने के लिए जियो बैग से कटाव को रोकने का काम किया गया था. लेकिन बीते वर्ष के बाढ में ही कई जगहों पर जिओ बैग गंगा नदी में समा गए. पानी घटने के बाद क्षतिग्रस्त जिओ बैग की मरम्मत नहीं किए जाने के कारण वर्तमान में भीषण कटाव जारी है.

जिसके कारण लोगों में विस्थापित होने का भय समा रहा है. अगर जल्द ही इस दिशा में कारगर उपाय नहीं किया गया तो करहरिया पश्चिमी पंचायत के साथ कई गांव के सैकड़ों घर गंगा नदी में समा जाएंगे तथा गांव के बगल में किए गए सरकारी कार्य के लाखों रुपए नष्ट हो जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पटना समेत बिहार के 15 रेलवे स्टेशन पर खड़े किए जाएंगे 300 आइसोलेशन कोच

Next Post

बिहार में पिछले 24 घंटे में 568 और कोरोना मरीज हुए ठीक, सूबे में रिकवरी रेट 65.41 प्रतिशत

Next Post
बिहार में पिछले 24 घंटे में 568 और कोरोना मरीज हुए ठीक, सूबे में रिकवरी रेट 65.41 प्रतिशत

बिहार में पिछले 24 घंटे में 568 और कोरोना मरीज हुए ठीक, सूबे में रिकवरी रेट 65.41 प्रतिशत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d