हजारीबाग: मंगलवार को उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के निदेश पर उत्पाद विभाग ने चौपारण थाना अंतर्गत दनुआ, सियारकोनि में अभियान चलाकर अवैध शराब की ठिकानों पर छापामारी की.
मौके से 45 लीटर महुआ शराब, 8.64 लीटर विदेशी शराब, 7.8 लीटर बियर और 18 केजी दोडा विभिन्न होटलों से बरामद किया गया.
मौके पर अवैध शराब के कारोबार में लगे 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

