BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल्लाद पवन निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी, योगी सरकार ने दी हरी झंडी

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
जल्लाद पवन निर्भया कांड के दोषियों को देगा फांसी, योगी सरकार ने दी हरी झंडी
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: निर्भया को इंसाफ मिलने के फैसले से पूरा देश खुश है . ऐसे में पवन जल्लाद भी बेहद खुश है जो निर्भया के दोषियों को फांसी देगा. तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी जेल राज्य मंत्री को एक पत्र लिखकर मेरठ जेल के जल्लाद पवन की सेवाएं लेने की अनुमति मांगी थी. वहीं प्रदेश के जेल राज्यमंत्री ने इसके लिए अनुमति दे दी है.

जानकारी के अनुसार, जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने बताया कि निर्भया दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी देने के लिए मेरठ के जल्लाद पवन कुमार की सेवाएं लेने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा पत्र लिखा गया था. दोषियों की फांसी की सजा का दिन तय होने के बाद जल्लाद पवन को इस कार्य के लिए भेजने की मेरठ जेल प्रशासन को अनुमति दे दी गई है.

आपको बता दें कि सात साल पहले देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और वक्त मुकर्रर हो गया. पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार अपराह्न 4:48 बजे इस मामले के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया.

इसके मुताबिक 22 जनवरी सुबह 7 बजे निर्भया के गुनहगारों को तिहाड़ जेल में फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. इस फैसले के बाद तिहाड़ में दोषियों की निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं, दोषियों के वकीलों ने कहा कि वह क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति से दया याचिका दायर करेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या ये आहट तीसरे विश्व युद्ध की है

Next Post

निर्भया की मां से दुष्कर्मी मुकेश की मां ने मांगी भीख, कहा- मेरी झोली में मेरे बेटे की जान दे दो

Next Post
निर्भया की मां से दुष्कर्मी मुकेश की मां ने मांगी भीख, कहा- मेरी झोली में मेरे बेटे की जान दे दो

निर्भया की मां से दुष्कर्मी मुकेश की मां ने मांगी भीख, कहा- मेरी झोली में मेरे बेटे की जान दे दो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d