BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वन संपदा का अस्तित्व खतरे में, विज्ञापन होर्डिंग के बजाए जमीन पर हो कार्य…राज सिन्हा

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
राज्य की शीर्ष नौकरशाही की तरह ही पंचायती राज व्यवस्था को भी कामचलाऊ व्यवस्था में चलाएगी राज्य सरकार –भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड में वन संरक्षण के क्षेत्र में हेमन्त सरकार को फिसड्डी घोषित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जल जंगल जमीन के नाम पर चुनाव जीत कर सत्ता पाने वाली कांग्रेस, झामुमो ने झारखंड का अस्तित्व बेचने का कार्य किया है. वन खनिज संपदा की लूट मची है. लूटेरे भी कांग्रेस झामुमो के लोग हैं. केंदू पत्ता का टेंडर रोक खुद सरकार के पहरेदार वशूली में लगे हैं. जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. अवैध उत्खनन अपने चरम सीमा पर है. ये अवैध कार्य कार्यकर्ताओं के मनमर्जी से हो रहे हैं. बालू की नीलामी रोक सरकार में शामिल दलों ने कार्यकर्ताओं को कालाबाजारी में लगा दिया है. आम लोगों को चार गुना मूल्य पर बालू खरीदना पड़ रहा है. संथाल परगना में पहाड़ों पर ही क्रशर लगाकर पहाड़ के पहाड़ गायब किए जा रहे हैं. यह सरकार झारखंड की अस्तित्व मिटाने को उतारू है.

उन्होंने कहा कि वन संरक्षण के लिए वन विभाग में हजारों हजार की संख्या में बहाली किया जाना है जिसे हेमंत सरकार ने रोक रखा है. राज्य में पेड़ लगाने की संख्या में भी काफी कमी आई है, सरकार की उदासीनता के कारण वनों की कटाई करते हुए अफीम की खेती की जा रही है, पलामू टाइगर रिजर्व योजना का हाल खस्ता है, लघु वन पदार्थ को बढ़ावा देने के बजाए सरकार मौन खड़ी है. उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती की रघुवर सरकार ने वन संरक्षण के लिए जिन योजनाओं को बढ़ाया था उसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया. नदी तालाबों के किनारे वृक्षारोपण पर रोक,

नदियों तालाबों और कैचमेंट एरिया के जमीन अतिक्रमण बढ़ा है.

उन्होंने मांग किया कि गैर आदिवासियों को भी वन भूमि पट्टा दिया जाए. उन्होंने कहा कि महा गठबंधन सरकार की नकारात्मक एवं अपरिपक्व रवैया के चलते पर्यावरण लगातार प्रभावित हो रहा है. खदान एवं उत्खनन एरिया में प्रदूषण रोकने के उपाय करने में सरकार विफल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में आने से पूर्व जनता के बीच किए गए वादों को पूरा करने का कार्य करें. उपरोक्त बातें प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा. इस दौरान सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक, प्रदेश प्रवक्ता भी मौजूद थें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जब कैशलेस इलाज के लिए अस्पतालों से करार नहीं, तो क्यों वसूला जा रहा चार्ज: HC

Next Post

केंद्र सरकार हठ छोड़े, देश ने कई कानून बनते व खत्म होते देखा है-रामेश्वर उरांव

Next Post
केंद्र सरकार हठ छोड़े, देश ने कई कानून बनते व खत्म होते देखा है-रामेश्वर उरांव

केंद्र सरकार हठ छोड़े, देश ने कई कानून बनते व खत्म होते देखा है-रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d