BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीआरपीएफ जवानों द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने कहा

किसी की मौत की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन हर संभव सहायता सरकार करेगी

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
सीआरपीएफ जवानों द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने कहा

सीआरपीएफ जवानों द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने कहा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीआरपीएफ के जवानों की गोली से मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुलाकात की.
मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता के तौर पर दस लाख रुपये एवं प्रखंड कार्यालय मुरहू में नौकरी देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह घटना दुःखद है. कोई भी किसी की जान पुनः वापस नहीं ला सकता, इसकी भरपाई नहीं हो सकती है. मृतक के परिजनों पर क्या गुजर रहा होगा. इसका अनुमान है मुझे. राज्य सरकार के संज्ञान में मामला आया है. सरकार हर संभव सहायता से मृतक के परिजनों को आच्छादित करने का प्रयास करेगी. फिलहाल मृतक रोशन होरो की धर्मपत्नी जोसपिना होरो को दस लाख रुपये एवं मुरहू प्रखंड कार्यालय में कानून सम्मत नौकरी देने की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री मंत्रालय में खूंटी के मुरहू में जांच के क्रम में सीआरपीएफ द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों से बातचीत के क्रम में बोल रहे थे.

कौन है रोशन होरो..

रोशन होरो मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव का रहने वाला था. 20 मार्च 2020 को गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चलाया जा रहा था. इस क्रम में 34 वर्षीय रोशन होरो अपनी बाइक से वहां पहुंचा और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा गोली चलाये जाने से उसकी मौत हो गई.

इन सुविधाओं से भी करें आच्छादित

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह को निर्देश दिया कि रोशन होरो के परिजनों को राशन कार्ड, आवास योजना और उसकी दो बच्चियों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को दें.

इस मौके पर मझगांव विधायक निरल पूर्ति, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक एमवी राव व मृतक के परिजन उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखपुर : बिना रजिस्ट्रेशन व मानक के संचालित होने वाले हॉस्पिटलों को किया सील

Next Post

झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

Next Post
झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d