BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने रातभर पीटा, सुबह होते ही बना लिया दामाद

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
जमीन विवाद में युवक की पिटाई, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पकड़कर रात भर पीटा और सुबह होते-होते उसे अपना दामाद स्वीकार कर लिया. मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का जिसे जानकर सब हैरान रह गए. आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़ा गया. गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया. इसके बाद लड़की के घर वालों ने रात को उसकी जमकर धुनाई की. दिन निकलने पर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. मुकदमे से बचने के लिए कुछ लोगों ने उनका आपसी समझौता करा दिया. रात भर पिटने वाला प्रेमी दिन निकलने के बाद घर का दामाद बन गया.

दरअसल, यह मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर सुमाली गांव का है, जहां प्रेमिका रहती है. स्वार क्षेत्र के गद्दी नगली गांव निवासी प्रेम सिंह का मेहंदी नगर सुमाली की लक्ष्मी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने आया करता था. युवक बीती रात करीब 12 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया.

जब प्रेमिका के परिजनों को कुछ आहट हुई तो वह सतर्क हो गए. प्रेमिका के घर वालों ने खामोशी के साथ माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए. इससे पहले प्रेमी कुछ समझ पाता परिजनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया. शोर-शराबा होने पर तमाम आसपास के लोग आ गए और प्रेमी की धुनाई शुरू हो गई. इसके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कल इस मामले की शिकायत आते ही लड़के को थाने बुलाया गया. लड़के के परिवार के लोग भी आए. उन्होंने कहा सभी को साथ बैठाकर बातचीत कराई गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी आज करेंगे ‘हर घर नल योजना’ का वर्चुअल शिलान्यास

Next Post

UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post
UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UPPSC PCS प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d