BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान को जमीन बेटे से प्यारी, रोटी को बाजार की वस्तु नहीं बनने देंगे: राकेश टिकैत

by bnnbharat.com
February 9, 2021
in समाचार
ट्रैक्टरों में नहीं दिया जा रहा डीजल, इसलिए किसान जहां भी हैं, सड़कों को जाम कर बैठ जाए: राकेश टिकैत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कुरुक्षेत्र के गांव गुमथलागढू में किसान महापंचायत शुरू हो गई है. इसमें प्रदेश भर से किसान जुट रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत दोपहर तीन बजे गुमथलागढू अनाज मंडी पहुंचे. किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया. गुमथला की पंचायत ने राकेश टिकैत को सम्मानित किया. इसके बाद तीन बजकर 5 मिनट पर टिकैत मंच पर पहुंचे.

राकेश टिकैत ने मंच से किसानों को संबोधित करना शुरू किया. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र न्याय की धरती है. यहां से न्याय होगा. आदमी के जीवन से पुत्र से प्यारी कोई चीज नहीं होती लेकिन किसान जीते जी अपनी जमीन अपने बेटे के नाम नहीं करता. इसलिए जमीन पुत्र से प्यारी हुई. ये आंदोलन जमीन के लिए ही है.

उन्होंने पंचायत में पहुंचे किसानों का धन्यवाद किया. टिकैत ने कहा कि हमने सरकार को दो अक्तूबर तक का समय दिया है. सरकार गलतफहमी में न रहे कि किसान घर चला जाएगा. किसान सरकार की गलत पॉलिसी से कर्जे में आ गया है.

सरकार किसानों के खिलाफ साजिश कर रही है. इससे पहले भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने मंच से कहा कि सरकार ने किसानों के बीच फूट डालने की बहुत कोशिश की, लेकिन किसान नहीं टूटे. 

टिकैत ने कहा कि रोटी को बाजार की वस्तु नहीं बनने देंगे. अनाज को तिजोरी में बंद नहीं होने देंगे. सरकार का अगला टारगेट देश मे साप्ताहिक बाजार खत्म करना है. सिर्फ मॉल रह जाएंगे. हमें खाप पंचायतों का साथ चाहिए.

उन्होंने किसानों से अपील की कि अपने खेत की मिट्टी को शरीर से लगाएं. पैदल अपने खेत जाओ. गोबर से बदबू नहीं आती. अपने खेत की मिट्टी को घर के मंदिर में रखो. हरियाणा के बाद राजस्थान में पंचायत होगी. इसके बाद महाराष्ट्र में जाएंगे. तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब , हरियाणा, आंधप्रदेश सहित कई राज्यों से ट्रैक्टर दिल्ली पहुंच चुके है. टिकैत का संबोधन खत्म हो चुका है.

इससे पहले पहुंची पंजाबी सिंगर रुपिंदर हांडा ने मंच से हरियाणा गौरव सम्मान वापस करने का एलान कर दिया. इसके अलावा किसान लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस रणबीर शर्मा ने किसानों को समर्थन दिया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाई में गिरा यात्री वाहन, 11 घायल

Next Post

छात्रवृत्ति के लिए 1566 स्कूलों के छात्रों की सूची तैयार, मिली सैद्धांति स्वीकृति

Next Post
छात्रवृत्ति के लिए 1566 स्कूलों के छात्रों की सूची तैयार, मिली सैद्धांति स्वीकृति

छात्रवृत्ति के लिए 1566 स्कूलों के छात्रों की सूची तैयार, मिली सैद्धांति स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d