रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के गौशाला से खैरवा जाने वाली मुख्य पथ में बाढ़ के पानी का तेज बहाव शुरू हो गया है. इसी दौरान सीता नगर के पास एक कार में सवार चार लोग गौशाला से खैरवा जा रहे थे जो तेज धार में अपना संतुलन खो दिया और कार बहने लगा.
हालांकि स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को बचा लिया है, वहीं कार को निकालने के लिए लोग प्रयासरत हैं।

