BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में कोरोना की जानलेवा रफ्तारः अस्पतालों से लेकर श्मशान तक वेटिंग ही वेटिंग

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर काफी डरावना हो गया है। अस्पताल से लेकर श्मशान तक वेटिंग ही वेटिंग देखने को मिल रही है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स से लेकर राजधानी के सभी निजी अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं. शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना निरंतर जारी है. पिछले एक सप्ताह में रोजाना डेढ़ से लेकर दो हजार की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं.
इस खतरनाक बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है. पिछले दो दिनों में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 34 कोविड-19 मरीज़ों की मौत हुई है. एक तरफ जहां कोरोना अपना विकराल रूप लेता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है लोगों के सामने समस्या ज्यादा है और सुविधाएं कम हैं.
एसिंप्टोमेटिक और माइल्ड सिंप्टोमेटिक मरीजों का इलाज तो घर पर हो रहा है लेकिन जिन मरीज़ो की स्थिति नाजुक हैं उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है, अस्पतालों में बिस्तर ही नहीं बचे. रिम्स के अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप, राज हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर मनीष ने साफ कह दिया कि उनके यहां मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं है. लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि इन मरीजों को आगे लेकर जाएं तो कहां जाएं. घर पर ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा इतनी आसान भी नहीं है. पैरवी के बाद भी लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहा है दूसरी ओर दुर्भाग्यवश अगर किसी की मौत हो जाती है तो दाह संस्कार के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. श्मशान से लेकर कब्रिस्तान तक अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ रही है. दरअसल इस खतरनाक बीमारी से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में परिजनों को दाह संस्कार के साथ-साथ सामाजिक उपेक्षाएं भी झेलनी पड़ रही हैं. राजधानी के एकमात्र इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में भी वेटिंग ही वेटिंग है. रविवार की देर शाम तक 11 शवों को घंटों इंतजार करना पड़ा. शवदाह गृह के बर्नर में आई खराबी की वजह से 11 शवों को वापस लौटा दिया गया. उनके परिजनों को कहा गया है कि आज का संस्कार नहीं हो पाएगा, इसलिए वे लोग अपने परिजन के शव को वापस ले जाएं. परिजनों के सामने समस्या यह है कि बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस लेकर वह शवदाह गृह पहुंचे थे और अब वापस अस्पताल के मोर्चरी में शवों को रखना एक बड़ा कठिन काम है. एंबुलेंस में शव ढोने वाले ड्राइवर के सामने एक बड़ी समस्या यह है कि वह ज्यादा देर तक पीटीईं कीट पहन कर रह नहीं सकते. ऐसे में घंटों इंतजार करना उनके लिए बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बयानबाजी से नाकामी नहीं छिप सकती: पी. चिदंबरम

Next Post

अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, 3 की मौत

Next Post
रिश्‍तेदार के घर से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत

अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी कार में मारी टक्कर, 3 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d