BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संताल से पिता गये, बेटा और बहु भी जायेंगे: सीएम

by bnnbharat.com
July 1, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

रांची 01 जूलाई: भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। झामुमो पर जमकर निशाना भी साधा। कहा, संताल परगना से पिता गये अब विधानसभा चुनाव में बेटा और बहु भी जायेंगे। दुमका खत्म हो गया, बरहेट और जामा भी खत्म होगा। देश से परिवारवाद और वंशवाद का सफाया हो गया, अब झारखंड से भी परिवारवाद और वंशवाद खत्म हो जायेगा।

संताल में एक भी सीट झामुमो को नहीं मिलने वाली। सीएम सोमवार को राजधानी के कॉनिवाल बैक्वेंट हॉल में आयोजित विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है कि संतालपरगना में झामुमो का पारंपरिक वोट वैंक खिसक गया है। वहां के 70 पंचायतों में भाजपा से पकड़ बना ली है। अब आदिवासी व जनजातीय समाज झामुमो के छलावे में नहीं आने वाले हैं। झामुमो का सफाया करना है। विधायकों संग तीन जुलाई को बैठक होगी।

विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का टारगेट

कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य रखा गया है। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 63 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही। अगर सभी कार्यकर्ता लग्न से जुट जायें तो 65 का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। भाजपा 70 सीट के आंकड़े को भी पार कर जायेगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुये कहा कि कांग्रेस शुरू से ही परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित रही है। झारखंड में झामुमो भी परिवारवाद और वंशवाद से ग्रसित रहा है। भाजपा का गठन जनसंघ काल से ही देश की सेवा के लिये हुआ। गरीब व समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिये हुआ। सत्ता लोभ के लिये नहीं बल्कि सेवा के लिये हुआ है।

25 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

कोर कमेटी की बैठक में 25 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। छह जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति कर ली गई है। टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया गया है। छह जुलाई को भाजपा के सभी सांसद, मंत्रीन ,विधायक और पदाधिकारी किसी न किसी भी बूथ पर रहेंगे। पहले दिन हर एक बूथ पर 100 सदस्य बनाये जायेंगे। यह अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। 11 अगस्त से भाजपा के सक्रिय सदस्यों का रिनुअल होगा। सक्रिय सदस्य वही बनेंगे जो 25 प्राथमिक सदस्य बनायेंगे। इसके बाद ही उन्हें संगठन का दायित्व सौंपा जायेगा।

60 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

बैठक में 60 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिये हर मंडल में कम से कम 125 सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे। इससे पहले 30 हजार सक्रिय सदस्य थे। भाजपा के 514 मंडलों में कमेटी गठित कर ली गई है। सभी मंडल में बैठक कर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा। चार सितंबर को मंडलवार कोर कमेटी की बैठक होगी।

सात जुलाई से जलसंरक्षण अभियान

बैठक में सात जुलाई से जल संरक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी सदस्यों की भागीदारी होगी। सभी सदस्य गांव में रहकर श्रमदान करेंगे और झारखंड को जल संकट से मुक्ति दिलायेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, विधायर नवीन जायसवाल, अनंत ओझा, शिवपूजन पाठक स्हित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोएडा : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 35 गिरफ्तार

Next Post

खरसांवा रथ महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित करने का आग्रह

Next Post

खरसांवा रथ महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित करने का आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d