जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना अंतर्गत यशोदानगर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 40 लोग बीमार पड़ गए. जिसके बाद अचानक सभी की हालत गम्भीर होने लगी. तभी गांव के लोगों ने सभी को आनन- फानन में निजी अस्पातल पहुंचाया. जहां से कुछ लोगों की हालत नाजुक देख बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया.
वहीं 40 लोगों में 10 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसमें बच्चे भी शामिल है. वहीं वहां से बच्चों समेत कई लोगों को एमजीएम अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि कल शाम गांव में शादी थी, जहां लोग दावत खाने गए थे और आज सुबह से सभी की तबीयत खराब होने लगी और शाम होते- होते कई लोग गम्भीर हो गए. जिसके बाद सबको आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया.
सूचना मिलते ही मौके पर एमजीएम अधीक्षक संजय कुमार जांच करने पहुंचे.

