BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in समाचार
कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध: राजनाथ सिंह

कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध: राजनाथ सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजनाथ सिंह ने भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण पर चिंता जताई है. उन्होंने सामाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध है.

बता दें कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना वायरस से अब तक 507 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 15712 लोग कोरोना संक्रमित हैं. पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1334 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं.

राजनाथ सिंह ने साथ ही कहा कि भारत युद्ध स्तर पर कोविड-19 संकट से निपट रहा है. इसके लिए सभी सरकारी एजेंसियां करीबी समन्वय के साथ काम कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि संचार तंत्र, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), चिकित्सा सहयोग और इंजीनियरिंग में सशस्त्र बलों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया जा रहा है.

वहीं सैन्य बलों में कोरोना संक्रमण के मामलों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी सैन्यकर्मियों को रोजाना अपनी कॉन्टैक्ट डायरी मेनटेन करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी तरह के सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम रोक दिए गए हैं.

इसके अलावा युद्ध पोत और पनडुब्बियां, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल है, वहां अन्य सभी तरह की सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे पर 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. INS आंग्रे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर मौजूद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते है अस्पताल: डॉ. हर्षवर्धन

Next Post

खबर का असर: अवैध उत्खनन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8  ट्रैक्टर पत्थर जब्त

Next Post
खबर का असर: अवैध उत्खनन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8  ट्रैक्टर पत्थर जब्त

खबर का असर: अवैध उत्खनन के विरुद्ध वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8  ट्रैक्टर पत्थर जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d