Simdega:- सिमडेगा जिला में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. जिले में आज फिर मिले 03 संक्रमित मरीज.
उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचिंगिया ने बताया कि आज ट्रनेट जांच मशीन से सिमडेगा जिला में कुल 03 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है. जिसमें
🔸️बांसजोर से 02 एवं
🔸️कोलेबिरा के 01 व्यक्ति शामिल है.
सिमडेगा जिला में अबतक कुल 2016 पाॅजिटिव केस पाये गए हैं. जिनमें से 1995 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है. कुल मृतकों की संख्या – 05 है. फिलहाल सिमडेगा जिला में 16 पाॅजिटिव केस सक्रिय है.
गौरतलब है कि जिले में कुल पाजिटिव कोरोना मरीज़ की संख्या चार तक पंहुच गयी थी. लेकिन फिर आकंडा घटने की जगह फिर से बढ़ने लगा है. सतर्कता बरतें और कोविड नियमों का पालन ईमानदारी से करें.

