BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फिल्म RRR ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
फिल्म RRR ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- कोरोना की वजह से लंबे समय से कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है. लेकिन अब खबरें आ रही है कि डायरेक्टर अपनी फिल्मों को थिएटर में ही रिलीज करने का मन बना रहे हैं. इसी बीच बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (ss rajamouli) ने एक बड़ी खबर का ऐलान किया है. राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साउथ सुपरस्टार राम चरण (ram charan) और जूनियर एनटीआर ( junior ntr) स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर (rrr) की रिलीज डेट बताई थी. उन्होंने बताया है कि ये फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. बता दें कि आरआरआर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के थिएट्रिकल राइट्स के लिए कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है.सूत्र ने बताया कि आरआरआर की टीम को साउथ इंडिया के राज्यों से इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अलग-अलग रकम की पेशकश की है जो कुल मिलाकर 348 करोड़ रुपए है. ये तेलुगु सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी डील होने वाली है, जो बाहुबली 2 के कारोबार को भी पछाड़ने वाली है. जिसे दक्षिण भाषी राज्यों से 215 करोड़ रुपए की पेशकश हुई थी.

जबकि हिंदी राज्यों में इस फिल्म को एए फिल्म (अनिल थडानी) रिलीज कर रहा है. हिंदी दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. ऐसे में यहां से भी फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की डील होने वाली है. फिल्म के ओवरसीज राइट्स फार्स फिल्म्स (Phars Films) को पहले ही बेचे जा चुके हैं. ये डील 70 करोड़ रुपए में हुई थी. ऐसे में अगर इसे मिलाकर देखा जाए तो फिल्म रिलीज से पहले ही 500 करोड़ रुपए थियेट्रिकल राइट्स बेचकर हासिल कर चुकी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं. ये फिल्म 450 करोड़ रुपए के बिग बजट में बन रही है. फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बन रही है. यह फिल्म 1920 के दशक के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीतारामा राजू और कोमाराम भीम की लाइफ पर बेस्ड है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कपिल शर्मा से फैन ने पूछा बेटे का नाम, एक्टर ने दिया ये जवाब

Next Post

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजस्थान दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

Next Post
किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजस्थान दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए राजस्थान दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d