BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- प्रवासी मजदूरों का समान उठाकर पैदल चलते तो होती मदद

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in समाचार
वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- प्रवासी मजदूरों का समान उठाकर पैदल चलते तो होती मदद

वित्त मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- प्रवासी मजदूरों का समान उठाकर पैदल चलते तो होती मदद

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अक्रामक हो गईं. दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी ने सड़क किनारे प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी. राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुई थी. जिसमें अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल के इस अंदाज पर तंज कसा है.

राहत पैकेज की घोषणा करने के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में निर्मला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहत पैकेज की प्रेस कांफ्रेंस को ड्रामा बता रही है लेकिन असली ड्रामेबाज वह खुद है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क पर बैठकर मजदूरों से बात करके उनका समय खराब कर रहे थे. इससे अच्छा होता राहुल गांधी उनके बच्चों और सूटकेस को पकड़कर उनके साथ पैदल चलते तो उनको मदद मिलती.

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि मजदूरों के साथ बैठकर बातें करने से क्या होगा, मजदूरों के साथ बैठकर बातें करने के बजाय राहुल गांधी अपने मुख्यमंत्रियों को ज्यादा ट्रेनों के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं, क्या ये ड्रामा नहीं है.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमलावर होते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्या कांग्रेस दावा करना चाहती है कि उनके द्वारा शासित राज्यों में सब कुछ सही है, मैं सोनिया गांधी से अपील करती हूं कि मजदूरों को उनके घर तक में भेजने मदद करें.

वित्त मंत्री ने कहा कि वे सोनिया गांधी से हाथ छोड़कर अपील करती हैं कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति न करें. यह वक्त राजनीति के लिए नहीं है. इसलिए सोनिया जी से अपील है कि सब साथ मिलकर इस महामारी से लड़ें.

गौरतलब है कि राहत पैकेज की प्रेस कांफ्रेस को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने इसे एक धारावाहिक कहते हुए एक ड्रामा बताया था. वहीं, शनिवार को राहुल गांधी ने मथुरा रोड के पास प्रवासी मजदूरों से बात कर उनके साथ कुछ पल साथ में बिताए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापरवाही: बस स्टेशन पर मिला कोविड-19 मरीज का शव

Next Post

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई

Next Post
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d