BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यों में पहुंची लाखों खुराक की पहली खेप

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
कोरोना वैक्सीन: पुणे से पहुंची दिल्ली, अधिकारियों ने की पूजा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में 16 जनवरी को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है. इससे पहले रविवार को राज्यों की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद कोरोना टीके की पहली खेप पहुंचनी शुरू हो गई है. आइए जानते हैं सरकार द्वरा किन राज्यों में कितनी खुराक भेजी गई हैं.

पश्चिम बंगाल

कोविड-19 टीके की करीब 6.89 लाख डोज की पहली खेप मंगलवार को विशेष विमान से पुणे से बंगाल पहुंची. यह जानकारी पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी के अनुसार टीके को भंडार से विभिन्न जिलों में बुधवार को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि टीके को रखने के लिए बागबाजार भंडार में पांच कूलर और चार फ्रीजर लगाए गए हैं.

कनार्टक

कर्नाटक सरकार ने बताया कि कोविड-19 टीके की 6.47 लाख खुराक की पहली खेप उसे मंगलवार को प्राप्त हो गई है और वह पारदर्शी तरीके से टीकाकरण अभियान चलाने के लिए प्रतिबद्ध है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोविशील्ड टीके को लेकर विमान केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच चुका है. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर के कार्यालय ने, पहले जारी बयान में सुधार करते हुए, बताया कि टीके की 6,47,500 खुराक बेंगलुरु पहुंच गई हैं और अगली खेप कल सुबह पहुंचेगी.

दिल्ली

स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है. ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है.’ पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया. तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया. एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा. देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा.

गुजरात

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से मंगलवार को रवाना किए जाने के कुछ ही घंटे बाद ‘कोविडशील्ड’ टीकों की खेप गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंच गई. दोपहर के समय राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने टीकों की आमद को ‘बहुप्रतीक्षित क्षण’ करार दिया.

राज्यों ने पूरी की तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी व्यक्तियों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है. एक खुले पत्र में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 योद्धाओं जिनमें पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, सुधार गृह और आपदा प्रबंधन कर्मी शामिल हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा.

टीकाकरण के लिए 89 स्थान तयः सत्येन्द्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने रविवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 89 स्थान तय किए हैं. जैन ने कहा कि 40 सरकारी और 49 निजी अस्पतालों में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. 

राजस्थान में 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मी शामिल 

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से किये जाने वाले टीकाकरण के लिए चिकित्सा विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में करीब 4.5 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें कोविशील्ड कोरोना टीका लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि 282 सत्र स्थलों पर प्रथम चरण का टीकाकरण होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन: कमेटी 10 दिन में शुरू करेगी काम, 2 महीने में देगी रिपोर्ट- SC

Next Post

कृषि कानून पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत….दीपक प्रकाश

Next Post
डॉक्टरों का अपमान भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: दीपक प्रकाश

कृषि कानून पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत....दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d