Mumbai:- बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा की दुल्हन के रुप में पहली तस्वीर सामने आ गई है. दीया ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ है और साथ ही उन्होंने बहुत हल्की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है. इस तस्वीर में दीया किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. बता दें कि दीया वैभव रेखी 15 फरवरी को शादी कर रहे हैं.
दीया मिर्जा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. बता दें कि विरल भयानी ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से साझा की है. इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

