BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच कल, प्रदूषण छोड़ मैच जीतने उतरेंगी टीमें

by bnnbharat.com
November 2, 2019
in समाचार
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच कल, प्रदूषण छोड़ मैच जीतने उतरेंगी टीमें

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच कल, प्रदूषण छोड़ मैच जीतने उतरेंगी टीमें

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल यानी रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से होगा. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अपने खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. पिछले सप्ताह से लगातार दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है जिसने मैच के ऊपर संशय खड़ा कर दिया था. स्टेडियम में धुंध देखी गई थी जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाड़ी अभ्यास के समय चेहरे पर मास्क पहने हुए नजर आए थे.

बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो और भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने हालांकि कहा कि इसमें दोनों टीमें कुछ नहीं कर सकती हैं और जो वो कर सकती हैं वह है खेल पर ध्यान देना. बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है, क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है. अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं.

टीम के कार्यवाहक कप्तान महमुदूल्लाह ने शनिवार को ही कह दिया था कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखनी पड़ेगी और गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने का मौका देना होगा. मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहमान जैसा शानदार गेंदबाज है, जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सूर्यकुंड नदी घाट पर छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Next Post

अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर सभी पुलिसकर्मी के अवकाश पर लगा प्रतिबंध

Next Post
अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर सभी पुलिसकर्मी के अवकाश पर लगा प्रतिबंध

अयोध्या विवाद पर फैसले को लेकर सभी पुलिसकर्मी के अवकाश पर लगा प्रतिबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d