लखीसराय: भारतीय रेल आज से 100 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है. इसी क्रम में आज लखीसराय स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन का ठहरव हुआ स्टेशन पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया. साथ ही सभी यात्रियों की टिकट जांच कर ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कराया गया.
सभी यात्रियों का थर्मल स्कैनिंग कर सैनिटाइजिंग किया गया. उसके उपरोक्त ही उन्हें ट्रेन में सवार होने दिया गया. आज लखीसराय से कुल 100 यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर की शुरूआत की.
वहीं लखीसराय स्टेशन कर्मचारी ने बताया कि आज दो ट्रेनों का ठहराव होना था पर टाटा दानापुर सुपर को रद्द कर दिया गया है. कल अपने सही समय पर टाटा दानापुर का परिचालन शुरू होगा.
आज 70 दिनों बाद लखीसराय स्टेशन पर लोगों की चहल-पहल देखी. लोगों से बात करने के दौरान लोगों ने बताया कि इस लॉकडाउन में भारत में हमने पहली बार ऐसा देखा और सुना की ट्रेनें पूरी तरह से बंद हो गई है पर अब इस बात की खुशी है कि ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है.

