रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है. आज से पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत सम्पर्क अभियान का शुभारंभ करते भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उक्त बातें कही.
उन्होंने कहा कि स्वावलम्बन की दिशा में आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिये हम संकल्पित है. प्रधान मंत्री का पत्र आत्मनिर्भर भारत कैसे बने लोकल के लिये वोकल होकर इसे ग्लोबल बनाना है. प्रधानमंत्री का पत्रक इन्हीं भावनाओं से भींगा हुआ है.
प्रथम वर्ष उपलब्धियों से भरा वर्ष रहा, जिसमें कई ऐतेहासिक फैसले लिये गये धारा 370 व 35 हटाना हो, राम मंदिर बनाने की दिशा में सही प्रमाण देकर समय पर राम मंदिर बनाने की दिशा में मार्ग प्रसस्त हुआ.
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर विराम लगा, कानून से आतंकवाद पर विराम लगाने की दिशा में कड़ा कदम उठाया गया.
कोरोना महामारी में सारी दुनिया भारत से सिख लेकर सोशल डिस्टेंसिंग को अपना रही नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बहुत हद तक कोरोना महामारी को कम करने में सफल हो पायें है. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा वृक्षारोपण भी किया.
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री के के गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष गोपाल सोनी ने किया.
इस अवसर पर डॉ सूर्यमणी सिंह, डॉ समर सिंह, वरुण साहु, वार्ड पार्षद अरुण झा, विनोद सिंह, अर्जुन प्रजापति, डॉ बी.के नारायण, भगत बाल्मीकि, रितांकर दत्ता, भीम पाण्डेय, नवीन झा, पिन्टू पासवान, शिवेन्दु आइछ, चन्दन चैहान, संजय कुमार, रवि साहु, संजय सिंह, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे.

