रांची: डोरंडा स्थित छप्पनसेठ मैदान में बुधवार को सैकड़ों लोग जमा हुए थे. यह भीड़ जरूरतमंदों की थी, इन्हें राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के हाथों राशन लेना था.
इस आयोजन में सबसे खास बात यह रही कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह से धज्जियां उड़ती दिखी. इस भीड़ को काबू में करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस के जवान भी थे, पर उनकी यह उपस्थिति मात्र औपचारिकता भर थी.
सरकार भले ही लॉकडाउन के अनलॉक-1 में बाजार खोलने की छूट दे दी हो, पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत लगातार दी जा रही है.
ऐसी स्थिति में सरकार में काबिज मंत्री के नाक के नीचे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ना कई सवाल खड़े कर देती है.

