रांची: हरमू कॉलोनी के न्याय पथ में रतन रेसीडेंसी से राजपथ तक आरसीसी नाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद अरुण कुमार झा ने किया. 5 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले 600 फीट नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में कॉलोनी के गणमान्य व्यक्ति डॉ अशोक चौधरी, दिनेश सिंह, विनय कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार झा, जाकिर अंसारी, उमाकांत मिश्र, पीके सिन्हा, राजीव कुमार सिंह, सुजीत कुमार झा, निशांत मलय एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

