BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त से अर्थव्यवस्था के कायाकल्प करने में मिलेगी मदद: PM मोदी

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त से अर्थव्यवस्था के कायाकल्प करने में मिलेगी मदद: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा शनिवार को घोषित आर्थिक उपायों से कारोबार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी. मोदी ने ट्वीट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जो घोषणाएं की हैं उनमें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन कोयला, खनिज, रक्षा, विमानन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा को शामिल किया गया है.

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी. सीतारमण ने शनिवार को इसी पैकेज की चौथी किस्त का ब्योरा जारी किया. अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं.

इन उपायों के तहत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने, छह और हवाई अड्डों के निजीकरण, और अधिक हवाई क्षेत्र को खोलने और वाणिज्यिक कोयला खनन में निजी क्षेत्र को अनुमति की घोषणा की गई है. प्रधानमंत्री ने कहा, ”इन उपायों और सुधारों से कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे. इनसे आर्थिक रूपांतरण में मदद मिलेगी.”

इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डिफेंस फैक्ट्री में FDI बढ़ने व उड्डयन में सुधार के बाद अब देश तेजी से विकास करेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र को आगे बढ़ाने को लेकर जो अहम फैसले लिए गए हैं, उसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं.

इसके आगे उन्होंने कहा कि एयर स्पेस के उपयोग पर प्रतिबंधों में ढील देने से हमारे विमानन क्षेत्र को लगभग 1000 करोड़ / वर्ष का लाभ होगा. भारत को वैश्विक हब बनाने के लिए MRO के लिए कर व्यवस्था को युक्तिसंगत बनाया गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब तक 432 प्रवासी मजदूरों को किया गया क्वारंटाइन

Next Post

हंगामे के बाद छावनी में तब्दील हुआ हिंदपीढ़ी

Next Post
हंगामे के बाद छावनी में तब्दील हुआ हिंदपीढ़ी

हंगामे के बाद छावनी में तब्दील हुआ हिंदपीढ़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d