BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

80 हज़ार छात्रों का भविष्य संवारने वालों का भविष्य अधर में कोरोना के कारण सरकार से सहयोग की अपील

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter


हजारीबाग:- हजारीबाग जिला में निजी विद्यालय चलाने वाले प्रबंधकों व हजारों शिक्षकों का भविष्य वैश्विक महामारी कोरोना ने संकट में डाल दिया है. इन विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षक जिला के करीब 80000 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य निर्माण करने का काम करते हैं, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अब खुद उनका और उनके परिवार का भविष्य अंधकार मय हो चला है. पिछले 9 महीने से विद्यालय बंद है बच्चों के शुल्क नहीं आ रहै है. हालांकि विद्यालय प्रबंधकों का कहना है कि सरकार के निर्देश के आलोक में वे सभी शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मियों को भुगतान कर रहे हैं. ऐसे में प्रबंधन की हालत खराब हो गई है. साथ ही शिक्षकों की भी स्थिति दयनीय हो गई है. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ट्रस्ट के बैनर तले इन 900 से अधिक विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रेस वार्ता कर सरकार से सहयोग की अपील की. अध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि सरकार जल्द विद्यालय खुलवाए. साथ ही उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को आर्थिक सहयोग देने की अपील की, ताकि वे विद्यालय के किराए और वेतन का भुगतान कर सके. यह भी कहा गया कि जिला में यू डाइस कोड प्राप्त विद्यालयों को संबंधन दिया जाए, ताकि ऐसे विद्यालय बच्चों का भविष्य निसंकोच बनाने का काम कर सकें. कहा गया कि यदि इस दिशा में सरकार द्वारा पहल नहीं की गई तो वे सभी आंदोलन करने को विवश होंगे. मंगलवार को ट्रस्ट के बैनर तले जिला के निजी विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षक शहर में मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है. साथ ही मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपने का काम उनके द्वारा किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने बयानों से युवाओं को छलना बंद करें मुख्यमंत्री-दीपक प्रकाश

Next Post

आंवला बेर कनोद कटार व डठोर समेत अन्य फलों से सजी है जंगल

Next Post
आंवला बेर कनोद कटार व डठोर समेत अन्य फलों से सजी है जंगल

आंवला बेर कनोद कटार व डठोर समेत अन्य फलों से सजी है जंगल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d