राजू वर्मा,
धनबाद (बाघमारा): बाघमारा के कतरास स्थित निचितपुर बस्ती निवासी सात वर्षीय बच्ची लक्की ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस और पत्रकारों को मास्क, हैंड ग्लव्स और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया.
दरअसल, लक्की और उनके परिजनों ने अपने द्वारा बनाये गए मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करने की इच्छा बिंग काइंड एन्ड हैप्पी स्वयंसेवी संस्था के समक्ष रखी. जो लक्की के जन्मदिवस के अवसर पर वितरण करना था. जिसको लेकर एक आयोजन संस्था द्वारा किया गया.
सोसल डिस्टेंसी का पालन करते हुए इस आयोजन में उपस्थित कतरास थाना प्रभारी संजीवकान्त मिश्रा सहित सभी पुलिस बल और स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया.
इस दौरान केक भी काटकर लक्की का जन्मउत्सव मनाया गया. उपस्थित सभी लोगों ने लक्की और उनके परिजनों के जज्बे की सराहना करते हुए दीर्घायु का आशीर्वाद दिया. वहीं लक्की और उनके परिजनों ने आगन्तुको को धन्यवाद कहा.

