चोरौत (सीतामढ़ी): प्रखंड क्षेत्र के चोरौत पूर्वी पंचायत स्थित खाड़ी गांव के वार्ड नं०-14 के निवासी लक्ष्मी सहनी की 08 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी की धौस नदी में डुबकर मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, अंजली कुमारी बच्चों के साथ धौस नदी में नहाने गई थी, जहां उसका पैर फिसल गया. गहरे पानी में जाने से डुब गई. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से अंजली कुमारी को नदी से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों की रो-रोककर बुरा हाल है.
सूचना मिलने पर चोरौत थाना पुलिस ने मृतक बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

