BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवती ने युवक पर उड़ेला तेजाब, एकतरफा प्रेम का मामला

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
युवती ने युवक पर उड़ेला तेजाब, एकतरफा प्रेम का मामला
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव:  अभी तक युवतियों पर एसिड अटैक के कई मामले सामने आये है, पर सोमवार देर रात यूपी के उन्नाव जिले में  हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने युवक पर तेजाब उड़ेल दिया. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

मौरावा थाना क्षेत्र गोहनामऊ गांव में एक युवती ने डेयरी संचालक रोहित (25) पुत्र महादेव यादव पर तेजाब उड़ेल दिया. इस घटना को युवती ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से उस समय अंजाम दिया जब युवक डेयरी पर साफ सफाई कर रहा था.

युवक पर तेजाब से हमला करने की यह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बुरी तरह से झुलसे युवक को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. ग्रामीणों में एकतरफा प्रेम में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है. पुलिस ने युवती व उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. मौरावां थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने बताया कि युवती और उसके परिवारीजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है. अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. ऐहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CAA विरोध प्रदर्शन: शाहीन बाग के ज्यादातर प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी और बांग्लादेशी- भाजपा

Next Post

5 पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर, रंधीर, नीरा, लुइस और नीलकंठ मुंडा के खिलाफ जनहित याचिका दायर

Next Post
5 पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर, रंधीर, नीरा, लुइस और नीलकंठ मुंडा के खिलाफ जनहित याचिका दायर

5 पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर, रंधीर, नीरा, लुइस और नीलकंठ मुंडा के खिलाफ जनहित याचिका दायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d