मुजफ्फरपुर: शिवहर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर वार्ड नंबर 12 में मामूली सी मिट्टी खोदने में हुए विवाद में एक 18 वर्षीय युवती को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया गया है. परिजनों ने सरोजा सीताराम अस्पताल पहुंचाया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.
घायल युवती सुंदरपुर वार्ड नंबर 12 निवासी बिकाऊ साह का 18 वर्षीय पुत्री निर्मला कुमारी बतायी गयी है, फिलहाल लड़की को बेहोश अवस्था में मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच इलाज के लिए भेजा गया है.

