BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेप के बाद युवती की नृशंस हत्या

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
ठुकराए जाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर किया सुसाइड
Share on FacebookShare on Twitter

कौशाम्बी: यूपी के कौशाम्बी में नहर किनारे खेत में लगे पुआल के ढेर में अज्ञात युवती का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक युवती के सिर में गंभीर चोट के निशान दिखाई पड़ रहे है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुराचार के बाद कहीं और हत्या कर शव को पुवाल के ढेर में छिपाया गया है. वही युवती के शव से लगभग 5 सौ मीटर दूर आलू के खेत में मृतक के कपड़े मिले है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई .

सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव के पास नहर किनारे एक खेत के पुआल के ढेर में 18 वर्षीय एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला है. उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने युवती का खून से लथपथ नग्न अवस्था में शव देखा. शव मिलने से इलाके में हड़कंप का माहौल हो गया. देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.

युवती के शव से लगभग 5 सौ मीटर दूर आलू के खेत में युवती का कपड़ा भी बरामद हुआ. शव के पास में ही शराब की खाली सीसी भी मिली.

हत्या की खबर सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी. थोड़ी ही देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह भी फील्ड यूनिट व इंटेलीजेंस विंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराने के लिए ग्रामीणों से पूछताछ की. लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवती का शव मिला है. मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डिलीवरी ब्वॉय बनकर दो युवकों ने रिटायर्ड कर्मचारी को लूटा

Next Post

1 जनवरी से ‘FASTag’ होगा अनिवार्य

Next Post
25 दिसंबर से बगैर फास्टैग नहीं होगा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

1 जनवरी से 'FASTag' होगा अनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d