BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुष्कर्म कर युवती को जलाया जिंदा, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
दुष्कर्म कर युवती को जलाया जिंदा, गिरफ्तार

दुष्कर्म कर युवती को जलाया जिंदा, गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवती को दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया गया. युवती की चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र का है. यहां पड़ोस के ही एक युवक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर पीड़ित युवती पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का आरोप है.

आरोप है कि घर में युवती को अकेला देखकर पड़ोसी युवक उसे खींच कर बाहर ले गया. विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रेप की घटन को अंजाम दे डाला. परिजनों से शिकायत करने और पुलिस में जाने पर आरोपी ने युवती पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई.

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती पर केरोसिन छिड़ककर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामले की जांच और पीड़िता के बयानों के अधार पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि युवती 70 प्रतिशत झुलस गई है और उसे दिल्ली रेफर किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Microsoft को मिला Huawei को ‘मास-मार्केट’ सॉफ़्टवेयर निर्यात करने का लाइसेंस

Next Post

आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

Next Post
आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

आमजनों के स्वास्थ्य की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता : प्रदीप वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d