BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in Uncategorized
बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

बजट में सरकार का विजन स्पष्ट रूप से दिखा, वायदा पूरा करने की ओर बढ़ाया कदम: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि महागठबंधन सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने आज अपना पहला बजट पेश किया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का विजन इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया. यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाला बजट है. झारखंड एवं झारखंडवासी के आवश्यकता के अनुरूप बजट में प्रावधान किए गए हैं. गरीबों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह बजट बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को दूर करेगी. लोगों को बिजली, स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेगी एवं आमलोगों का जीवन असान बनेगा.

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की ओर से जो वायदे जनता से किया गया था बजट में उन वादों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है. किसानों की ऋण माफी के लिए दो हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. 300 यूनिट बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा. राज्य सरकार बेरोजगारी भत्ता के तौर पर स्नात्तक पास विद्यार्थी को 5,000 एवं स्नात्तकोतर पास विद्यार्थी को 7,000 हजार रूपया बेरोजगारी भत्ता देगी.

मनरेगा मजदूर के मजदूरी को बढ़ाकर 278 रूपया की गयी है. स्वास्थ्य व्यवस्था को घर-घर पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे. धान के न्यूनत्तम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है. 57 लाख परिवार को धोती लूंगी, साड़ी दी जाएगी.

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट पेश कर अंतिम व्यक्ति को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है. यह बजट झारखंड वासियों के जीवन स्तर में सुधार करेगा एवं झारखंड प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कहा है कि सरकार के श्वेत पत्र को भाजपा के विधायक अमित मंडल के द्वारा फाड़ने की घटना जनता के महत्वूपर्ण दस्तावेज और उनकी आकांक्षाओं का अपमान है. पार्टी इस संदर्भ में कानून के जानकारों से मशविरा करेगी कि सरकार के लिखित दस्तावेज का अपमान करने वालों के उपर क्या कार्रवाई की जा सकती है. वहीं दूसरी तरफ बजट के बहिष्कार को पार्टी ने भाजपा की ओछी राजनीति का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं का बजट पेश किया जा रहा है. भाजपा हमेशा पूंजीपतियों को ध्यान में रखकर राजनीति करती रही है. पहली बार गरीबों को सामने रखकर बजट पेश किया जा रहा था, जिसे भाजपा कभी बर्दास्त नहीं कर सकती है, इसलिए भाजपा विधायकों ने बजट का बहिष्कार करके सदन की मर्यादा और गरिमा को ठेस पहुंचाया है.

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमेशर आलम, डॉ. राजेश गुप्ता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा विधायकों का सदन में हंगामा ,कार्यवाही बाधित

Next Post

बजट सरकार के श्वेत पत्र के मापदण्ड के विपरीत: सुदेश

Next Post
बजट सरकार के श्वेत पत्र के मापदण्ड के विपरीत: सुदेश

बजट सरकार के श्वेत पत्र के मापदण्ड के विपरीत: सुदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d