BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल ने मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की, मुंडन संस्कार में हिस्सा लिया

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
राज्यपाल ने मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की, मुंडन संस्कार में हिस्सा लिया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार की सुबह आठ बजे पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंची. वे अपनी बेटी, दामाद व नातिन के साथ मंदिर पहुंची. भारी सुरक्षा- व्यवस्था के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 15 मिनट के करीब भगवती के दरबार में पूजा-अर्चना में लीन रहीं. इसके बाद वे खुद ही मंदिर परिसर स्थित मुंडन शाला में आकर अपनी नातिन का मुंडन संस्कार कराया.

मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पहली बार रजरप्पा स्थित मां छिन्नन्मस्तिका मंदिर के दर्शन करने आई हूं. यह केवल झारखंड के ही लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां लोग पूरी आस्था के साथ पूजा करने आते हैं. क्योंकि मां है तो संसार है.

राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएसपी बीरेंद्र कुमार चौधरी, डीडीसी नागेंद्र सिन्हा, चितरपुर बीडीओ उदय कुमार, सीओ नरेश रजक, मांडू बीडीओ, दुलमी सीओ, गोला बीडीओ अजय कुमार रजक, गोला सीओ अनिल कुमार, अंचल अधिकारी मांडू, डीटीओ रामगढ़, ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, रजरप्पा थाना प्रभारी बिपिन कुमार, गोला थाना प्रभारी अवधेश कुमार, सफीउल्लाह अंसारी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे. वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर रजरप्पा जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

25-27 मार्च तक रांची जिला में ड्राई डे , पश्चिम बंगाल विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर ड्राई डे

Next Post

सेना की बड़ी पहलः विस्फोट-गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वालों को फ्री में दिए जाएंगे आर्टिफिशियल अंग

Next Post
सेना की बड़ी पहलः  विस्फोट-गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वालों को फ्री में दिए जाएंगे आर्टिफिशियल अंग

सेना की बड़ी पहलः विस्फोट-गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वालों को फ्री में दिए जाएंगे आर्टिफिशियल अंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d