BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंडप तक नहीं पहुंचा दूल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
मंडप तक नहीं पहुंचा दूल्हा, इंतजार करती रह गई दुल्हन
Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: अलीगढ़ में दुल्हन मंडप में सज संवरकर बैठी रही, लेकिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा मंडप तक नहीं पहुंचा. बाद में दुल्हन पक्ष ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की. मामले की जांच बैठा दी गई है. 

गांधीपार्क क्षेत्र में हाथरस के सासनी के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप हैं कि हरदुआगंज के औरंगाबाद निवासी युवक से शादी तय की गई थी. 25 दिसंबर को बारात आनी थी. इसके लिए कार्ड छपवाकर सभी रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था जबकि समारोह स्थल दुबे के पड़ाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट था.

शादी का समारोह शुरू हो चुका था. बाराती व घराती आना शुरू हो गये थे. दुल्हन भी लाल साड़ी में हाथों में मेहंदी लगाकर मंडप में आ गई थी. लेकिन, दूल्हा नहीं आया. दूल्हे पक्ष की ओर से 10 लोग समारोह में पहुंचे थे. दुल्हन के परिवार जनों ने दूल्हे की बाबत पहुंचा तो उसके परिजनों ने छह लाख रुपए की दहेज मांग रख दी.

पहले तो परिवार ने इधर उधर से धनराशि जुटाकर दो लाख रुपए इकट्ठा भी कर लिये. लेकिन दूल्हे का परिवार छह लाख रुपये की मांग पर ही अड़ा रहा. बाद में थक हारकर दुल्हन पक्ष ने पुलिस बुला ली. पुलिस दूल्हे पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई.

सुबह तक दूल्हा नहीं आया तो लड़की पक्ष के लोग पहले थाना गांधीपार्क थाने में पहुंचे. इसके बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगायी. एसपी क्राइम डॉ. अरविंद ने मामले की जांच के थाना पुलिस को आदेश दिये है.

दोनों की पहले हो चुकी है कोर्ट मैरिज 

गांधी पार्क थाना के एसएसआई ने बताया कि दोनों की पहले कोर्ट मैरिज हो चुकी है. दिन में किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था. जिसके चलते दूल्हा रात में समारोह में शामिल नहीं हुआ था. एसएसआई ने बताया कि समारोह किसी मंडप में नहीं, बल्कि घर में आयोजित किया गया था. दुल्हन को अपने एक परिचित के यहां से ससुराल के लिए विदा होना था. 

लड़की पहले दुष्कर्म का दर्ज करा चुकी है मुकदमा 

युवती ने दो साल पहले इसी युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. आरोप है कि वर्ष 2018 में युवक ने एक कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर युवती का शोषण किया व दुष्कर्म किया. इसके बाद स्वजन को जान से मारने की धमकी देता रहा. जैसे तैसे दोनों पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया. फिर संभ्रांत लोगों के बीचबचाव होने पर शादी तय हुई थी. राघवेंद्र, सीओ सेकंड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच उपरांत आरोपियों को विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने जन्मदिन पर सलमान ने दिया फैंस को बड़ा झटका, घर के बाहर लगाया पोस्टर

Next Post

हेमंत की दूसरी पारी के एक सालः चुनौतियों से दो-दो हाथ करते हुए बेहतर झारखंड का सपना साकार करने में जुटे

Next Post
झामुमो ने 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत बरहेट व दुमका से लड़ेंगे चुनाव

हेमंत की दूसरी पारी के एक सालः चुनौतियों से दो-दो हाथ करते हुए बेहतर झारखंड का सपना साकार करने में जुटे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d