BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वेब सीरीज देखने की आदत ने बचाई 75 लोगों की जिंदगी

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
वेब सीरीज देखने की आदत ने बचाई 75 लोगों की जिंदगी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मोबाइल से होने वाले नुकसान से तो हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन इसी मोबाइल की वजह से आज 75 लोगों की जान जाने से बच गई. जी हां, यह सच है. मामला मुम्बई से सटे डोम्बिवली का है जहां एक बड़ा हादसा टल गया, डोम्बिवली के कोपर इलाके में 29 अक्टूबर की सुबह तड़के दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर पड़ी. जानकारी के अनुसार, जब इमारत गिर रही थी उस वक्त उसमें करीब 75 लोग मौजूद थे, लेकिन सभी बच गए.

ये करिश्मा कर दिखाया रात में जाग कर मोबाइल पर वेब सीरीज देखने वाले 18 साल के कुणाल मोहिते नाम के युवक ने. कुणाल को देर रात तक वेब सीरीज देखने की आदत थी. वह हमेशा रात 2 बजे तक वेब सीरीज देखने के बाद सोता था, लेकिन उस रात उसे नींद ही नही आ रही थी. इसलिए वो सुबह 4 बजे तक वेब सीरीज देख रहा था.

तभी उसके घर के किचन का हिस्सा अचानक से गिरने लगा. उसने तुरंत अपने घर वालों को जगाया और बिल्डिंग में रहने वाले बाकी सभी लोगों को अलर्ट किया. लोग जान बचाकर घर छोड़ बिल्डिंग के बाहर आ गए. उसके कुछ देर बाद ही बिल्डिंग भर भराकर गिर गई. अपनी आंखों के सामने बिल्डिंग गिरने का यह मंजर जब सभी ने देखा तो सब दंग रह गए. इसके बाद लोगों ने युवक का धन्यवाद दिया.

खतरनाक घोषित किया था

जानकारी के अनुसार, डोम्बिवली के कोपर इलाके की इस बिल्डिंग को 9 महीने पहले ही खतरनाक घोषित किया गया था और नोटिस चिपका कर सभी को घर खाली करने को कहा गया था. लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग छोड़कर नहीं गए. लोगों का कहना था कि बिल्डिंग के बारे में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब वे अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बसंत सोरेन बताएं कि उनकी साझेदारी वाली अवैध माइनिंग पर लगे फाइन की अद्यतन स्थिति क्या है: भाजपा

Next Post

जदयू नेता पर फायरिंग और हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस हमला मामले के मुख्य आरोपी सहित 5 लोग गिरफ्तार

जदयू नेता पर फायरिंग और हत्या मामले में 5 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d