BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रायपुर में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
रायपुर में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर. राजधानी रायपुर से लगे माना इलाके में एक महिला को घर में घुसकर जिंदा जला देने की घटना सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही माना पुलिस मौके पर पहुंची है. अभी घटना स्थल की जांच की जा रही है. रायपुर के पास माना इलाके के नकटी गांव में मां और बच्ची की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं. इस खबर के बाद मौके पर पहुंची राजधानी पुलिस जांच में जुटी है.

एसएसपी आरिफ शेख ने मौके पर पहुंच तहकीकात को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं. हालांकि प्रकरण फिलहाल इन्वेस्टिगेशन में है कि आखिर इस अधजली लाश का रहस्य क्या है. जानकारी के मुताबिक माना थाना इलाके के नकटी गांव के सम्मानपुर में सोमवार सुबह गांव के ही मैदान में महिला और बच्ची की लाश मिली, जिसकी सूचना गांव वालों ने माना थाने में दी.

पुलिस अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि महिला को वहीं जलाकर मारा गया, या फिर लाश को किसी और जगह से लाकर वहां फेंका गया. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है, ताकि लाश के रहस्य से पर्दा उठ सके.

पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि शरीर पर चोट के भी निशान दिख रहे हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि हत्या करने के बाद शव को जलाया गया है. आशंका यह भी जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी. फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए ‘बार काउंसिल’ के सदस्यों से की अपील

Next Post

राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

Next Post
राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- मोदी सरकार नहीं, ये अंबानी-अडाणी की है सरकार 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d