रांची: प्रवासी मजदूरों और मरीजों को लेकर आज दो स्पेशल ट्रेनें हटिया स्टेशन पहुंची. दोनों ट्रेनों को मिलाकर करीब 24 सौ प्रवासी अपने राज्य झारखंड लौटे.
राजधानी रांची के हटिया स्टेशन पर आज सुबह सात बजे वेल्लोर से दूसरी ट्रेन पहुंची. इसके 24 बोगियों से तकरीबन 12 सौ यात्री उतरे. जाहिर है, इसमे कुछ मजदूर और ज्यादातर वहां इलाज कराने गए मरीज और उनके परिजन थे.
वहीं, करीब 12 सौ प्रवासी मजदूरों को लेकर आज एक और ट्रेन बेंगलोर से हटिया स्टेशन आई.
हटिया स्टेशन पर पहुंचे इन यात्रियों ने बड़े ही साफगोई से कहा कि उनसे कोई किराया नहीं लिया गया. केंद सरकार के प्रति आभार जताते हुए यात्रियों ने यह भी बताया कि ट्रेन मे भोजन समेत उनकी दूसरी जरुरतों का खास खयाल रखा गया.
स्टेशन पर उतरने के बाद गुलाब, पानी की बोतल आदि देकर यात्रियों का स्वागत किया गया. अपने प्रदेश की जमीन पर पांव पड़ते ही उनकी खुशी दोगुनी हो गई.

