राजू वर्मा,
धनबाद(बाघमारा): योगेश्वर प्रसाद योगेश स्मृति मंच के तत्वाधान में बाघमारा के आदर्श के रूप में पहचान बनाने वाले स्व0 योगेश्वर प्रसाद योगेश की 84वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व स्व० योगेश बाबू के पुत्र राजीव रंजन प्रसाद ने किया.
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बिहार सरकार सह कांग्रेस नेता ओपी लाल उपस्थित होकर स्व0 योगेश बाबू के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
वहीं कांग्रेस के कई जिलास्तरीय पदाधिकारीगण ने भी इस समारोह में भाग लिया. साथ ही सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
मंच के द्वारा संबोधन में उपस्थित वक्ताओं ने स्व0 योगेश बाबू को श्रद्धांजलि दी. साथ ही योगेश बाबू की पौत्री पद्मजा योगेश ने भी मंच साझा किया.
पत्रकारों से बातचीत में पूर्वमंत्री ओपी लाल ने कहा कि आज राजनीति परिपाटी में काफी बदलाव हो गया है. स्व0 योगेश बाबू जो विधायक और सांसद के साथ-साथ मंत्रिमंडल में जगह बनाये सख्शियत ने भी बाघमारा की धरती में जन्म लिया. हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारा कार्यशैली ऐसा हो जिससे स्व0 योगेश बाबू के आत्मा को ठेस न पहुंचे.

