BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

झारखंड की रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं: बन्ना गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड की इस रत्नगर्भा धरती में पर्यटन की असीम संभावनायें हैं, जरूरत है सिर्फ उसे संवारने की. वे आज जमशेदपुर के डिमना लेक परिसर में तीन दिवसीय ’साहसिक पर्यटन महोत्सव’ के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिलेवासियों के लिए ’साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का आयोजन कर जिला प्रशासन ने अच्छी पहल की है. उन्होने कहा कि झारखंड के बच्चे अद्भुत क्षमता के हैं. यहां के लोग विपरित परिस्थितियों में जीने वाले लोग हैं. ’साहसिक पर्यटन महोत्सव’ में शामिल गतिविधियां झारखंड के लोगों के दिनचर्या जैसी है, आवश्यक है कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए तभी बछेंद्री पाल, प्रेमलता अग्रवाल जैसी और प्रतिभायें निकलेंगे.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के तौर पर कहना चाहता हूं कि पर्यटन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में और आगे ले जाने काम सरकार करेगी. आपदा प्रबंधन में साहसिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों की विशेष भूमिका है. ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पानी में तैरते हैं या पहाड़ चढ़ते हैं, ऐसे में खतरा भी ज्यादा होता है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर आपदा मित्र की भूमिका प्रदान की जाएगी. पहाड़ से घिरे इस भूखंड में साहसिक पर्यटन की भी बहुत संभावनाएं हैं.

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन के ’साहसिक पर्यटन महोत्सव’ के आयोजन को एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि लोगों को इसमें रूचि लेनी चाहिए. व्यवस्थित तरीके से इसे लें तो लोगों का मनोरंजन भी होगा, व्यायाम भी होगा तथा लोगों के मन में पानी को लेकर जो डर की भावना है, वॉटर स्पोर्टस से वो भी खत्म होगा. युवा हों या बुजुर्ग जिनके मन में उत्साह है वे इस आयोजन में अवश्य हिस्सा लें. विधायक ने कहा कि एक तय परिवेश से बाहर निकलने का अच्छा अवसर है. ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों के लिए पहाड़ चढ़ना नई बात नहीं है. आरंभिक रूप में जो गतिविधियां यहां आयोजित की जा रही हैं, वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होती हैं. इन गतिविधियों को व्यायाम के तौर पर दिनचर्या में भी शामिल कर सकते हैं. कुछ नया सीखने का तथा इसके अनुरूप ढ़लने का अच्छा मौका है.

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि 29 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग के सहयोग किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय आयोजन में जल, थल तथा वायु से जुड़े कई गतिविधियों को शामिल किया गया है. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, छात्रावास में रहने वाले बच्चों, जिलेवासियों को साहसिक स्पोर्टस के प्रति जागरूकता लाना तथा अवसर प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि गांव की जिंदगी ऐसे ही एडवेंचेरस होती है. ऐसे आयोजन से टीम भावना, टीम के रूप में कार्य करना तथा शारीरिक मजबूती भी प्राप्त होता है.

जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह ने कहा कि ’साहसिक पर्यटन महोत्सव’ का आयोजन एक अच्छा पहल है. उन्होंने प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि सुरक्षा और जोश के साथ इस एहसास को जिये. पर्यावरण से जुड़े गतिविधियों में शामिल होकर प्रतिभाग कर रहे बच्चों तथा जिलेवासियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय, उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष समेत अन्य अन्य पदाधिकारियों ने डिमना लेक में मोटर बोटिंग का आनंद उठाया. कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों ने ट्रेकिंग में भाग लिया.

इस अवसर पर निर्देशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, अपर उपायुक्त नवीन कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी नंदकिशोर लाल, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, डीसीएलआर धालभूम रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बोड़ाम राकेश गोप, अंचलाधिकारी बोड़ाम रंजीत लोहरा, पुलिस उपाधीक्षक पटमदा विजय महतो तथा जिले के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य के सभी ताकतों और क्षमताओं को एक सूत्र में बांधने की जरूरत: हेमंत सोरेन

Next Post

जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

Next Post
जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की 181वीं जयंती मनाने को लेकर तैयारी पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d