सुनील कुमार,
सरायकेला खरसावां: जिले के आदित्यपुर नगर निगम ने शुरू की सफाई की व्यवस्था, नगर निगम के उप महापौर अमित सिंह और बॉबी सिंह के द्वारा आदित्यपुर और गम्हरिया के सड़कों और मोहल्लों की साफ सफाई शुरू करा दी गई है.
वार्ड सदस्यों की अगर बात करें तो इस आस्था के महापर्व छठ में उनकी भूमिका बिल्कुल असराहनीय है. कुछ पार्षदों को छोड़ बाकी पार्षदों ने तो मुहल्लों में आना भी मुनासिब नहीं समझा.
इसकी सूचना जब हमारे द्वारा नगर निगम के महापौर और उपमहापौर को दी गई तो, उप महापौर खुद सभी छठ घाटों और मुहल्लों की सड़कों की साफ-सफाई की व्यवस्था में जुट गए और आस्था के इस महापर्व छठ को स्वच्छता पूर्ण मनाने का संदेश भी देना शुरू कर दिया.
बताते चलें की आस्था के इस महापर्व छठ में साफ सफाई को विशेष महत्व दी जाती है. हमने जब 2 दिन पहले सभी घाटों का मुआयना किया और मुहल्लों की सड़कों को देखा तो सफाई तो दूर हर मोहल्ले में कचरे का अंबार नजर आया.
फिर हमने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया था. उप महापौर के द्वारा 15 नंबर वार्ड में 10 साल से बंद पड़ी एक बड़ी सी गड्ढे में जलजमाव जो कि एक छोटी मोटी तालाब की रूप ले चुकी थी.
उसे भी उपमहापौर ने साफ कराया और उस क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्रवासियों को इस आस्था के महापर्व छठ में एक बहुत बड़ी सौगात दी. उस गड्ढे में जमे पानी के वजह से तमाम तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रहीं थी.
उस गड्ढे का पानी बाहर निकल जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया और उपमहापौर के द्वारा क्षेत्रवासियों को यह भी कहा गया कि जहां भी सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां छठ के बाद सड़क और नाली की भी व्यवस्था की जाएगी.
फिलहाल नगर निगम ने अपने पूरे क्षेत्र में पूर्ण रूप से साफ सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी है.

