BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तूफान निवार का झारखंड में दिखेगा असर, 26 व 27 को विभिन्न हिस्सों में होगी बारिश

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
तूफान निवार का झारखंड में दिखेगा असर, 26 व 27 को विभिन्न हिस्सों में होगी बारिश
Share on FacebookShare on Twitter

अगले 48 घंटों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं

रांची: बंगाल की खाड़ी में बन रहे डिप्रेशन के अगले 24 घंटे में चक्रवातीय तूफान में बदलने की संभावना है और इसका असर झारखंड के भी विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि तूफान निवार के 25नवंबर को तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तट पर टकराने की संभावना है, इसका झारखंड के दक्षिण पश्चिम और दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि अगले 48घंटे राज्य में मौसम तथा न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन 26 और 27 नवंबर को विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. 26 नवंबर को उत्तर पश्चिम और 27 नवंबर को उत्तर पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

रांची स्थित भारमीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 48घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2‘4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 29डिग्री चाईबासा में रहा, जबकि बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.1डिग्री दर्ज किया गया. रांची का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, जमशेदपुर का 12.8 डिग्री, डालटनगंज का 11.6 और चाईबासा में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 97.07 हुआ

Next Post

टाटा स्टील ‘टोक्यो 2021 ओलंपिक’ के लिए राष्ट्रीय तीरंदाजी ट्रायल की मेजबानी करेगा

Next Post
टाटा स्टील के ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम से नोआमुंडी के हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी लाभांवित हुए

टाटा स्टील 'टोक्यो 2021 ओलंपिक' के लिए राष्ट्रीय तीरंदाजी ट्रायल की मेजबानी करेगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d