रांची: बीएनएन भारत की तरफ से वेंडर मार्केट के दुकानदारों की स्थिति को प्रमुखता से लगातार दिखाया जा रहा था. जिसका असर प्रशासन पर पड़ा है. कोरोना महामारी के कारण पिछले कई महीनों से बंद पड़े अटल स्मृति वेंडर मार्केट को झारखण्ड सरकार द्वारा जारी सभी प्रकार की दिशा-निर्देश के शर्तों के अनुपालक करवाने के साथ वहाँ पर रोजगार कर रहे सभी फुटपाथ दुकानदारों को राँची के उपायुक्त के द्वारा दुकान खोलने का आदेश दिया गया.
बता दें कि कोरोना महामारी के समय से अटल स्मृति वेंडर मार्केट बंद था, जिसके कारण वहाँ रोजगार कर रहें सभी फुटपाथ दुकानदारों के सामने अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए आर्थिक संकट से जुझना पड़ रहा था. एवं उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गयी थी.
बीएनएन भारत ने कई बार इनकी स्थिति अपने माध्यम से प्रमुखता से दिखाया था. जिसका असर अब देखने को मिली है. प्रशासन की ओर से वेंडर मार्केट खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान उन्हें सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करना होगा.
उप-महापौर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि अपनी समस्या से सभी दुकानदारो ने डेढ़ महीने पहले ही अवगत कराते हुए अटल स्मृति वेंडर मार्केट खुलवाने हेतु आग्रह किया था. इसके बाद उप-महापौर ने भी प्रयास किया. उपायुक्त के साथ वार्तालाप और विभागीय पत्राचार कर अटल स्मृति वेंडर मार्केट का खुलवाने की पहल की थी. उन्हों्ने कहा कि कोविड -19 के मापदण्डों का पालन कराते हुए रांची नगर निगम के द्वारा अटल स्मृति वेंडर मार्केट को 2 दिनों खोला जायेंगा.


