BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर उपले में डालकर जला दी लाश

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर उपले में डालकर जला दी लाश

The in-laws killed the daughter-in-law and burnt the corpse by putting it in the dung

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: ताज नगरी आगरा के अरदाया गांव में बुधवार रात एक महिला की उसके ससुरालवालों ने कथित रूप से हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया. इंस्पेक्टर संजीव कुमार तोमर ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.

तहरीर के अनुसार थाना अछनेरा के अरदाया गांव के निवासी राजकुमार का करीब 10 वर्ष पूर्व नगला दानी की राजकुमारी से विवाह हुआ था. उनका एक बच्चा भी था लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति राजकुमार की मौत हो गयी.

तहरीर के अनुसार तीन साल पूर्व राजकुमारी को छोटे देवर विशाल के साथ बिठा दिया गया और वे पति-पत्नी के रूप में रहने लगे. बुधवार रात को ससुराल वालों ने कथित रूप से राजकुमारी की हत्या कर दी. इसके बाद घर के पिछवाड़े में शव को बिटोड़े (उपलों का ढ़ेर) में रखकर जला दिया. घटना को अंजाम देकर ससुराल के लोग घर से फरार हो गये.

गुरुवार सुबह छह बजे बिटोड़े से धुंआ उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी. उन्होंने बिटोड़े में राजकुमारी का शव देखा. पड़ोसियों ने इसकी सूचना राजकुमारी के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. मृतका के भाई घनश्याम और बनवारी ने आरोप लगाया है कि पहले भी ससुरालजनों द्वारा राजकुमारी के साथ मारपीट की जाती थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

15 अक्तूबर तक राज्य भर के गरीब परिवारों को कंबल देने का निर्देश

Next Post

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान कर्ज माफी पर बीजेपी को घेरा

Next Post
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान कर्ज माफी पर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान कर्ज माफी पर बीजेपी को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d