BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 जून की घटना ने नाथुला दर्रे की याद दिला दी: जनरल वीपी मलिक

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
15 जून की घटना ने नाथुला दर्रे की याद दिला दी: जनरल वीपी मलिक

15 जून की घटना ने नाथुला दर्रे की याद दिला दी: जनरल वीपी मलिक

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: भारत-चीन सीमा पर मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है. मौजूदा हालात में फॉर्मल बातचीत होनी चाहिए थी. जिस तरह से दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई, उससे बचा जाना चाहिए था. ऐसे हालात में बातचीत बड़े फॉर्मल और सुलझे तरीके से होनी चाहिए थी. लद्दाख में 45 साल के बाद यह पहला मौका है, जब कोई झड़प सामने आई है और जवान शहीद हुए हैं. दोनों देशों के बीच पिछले 45 साल में हुई यह सबसे गंभीर घटना है. इस घटना ने सितंबर 1967 की नाथुला दर्रे की घटना की याद दिला दी, उस समय मुझे मोर्चे पर भेजा गया था.

सितंबर 1967 को नाथुला में भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव हुआ था. इसकी वजह चीन का भारतीय सीमा में गड्ढा खोदना था, भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों से ऐसा न करने के लिए कहा था. इस दौरान हुए हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को जान गंवानी पड़ी थी.

15 जून को भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प में शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों को नमन करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूंं. भारत और चीन के बीच गतिरोध के समाधान के लिए कूटनीति और सैन्य स्तर पर बातचीत का दौर जारी है, लेकिन इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि ग्राउंड लेवल पर तनाव व्याप्त है. दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के आमने सामने हैं. चीन नहीं चाहता है कि भारत घाटी के आसपास निर्माण कार्य करें. बातचीत के बीच इस तरह की घटना हैरान कर देने वाली है.

इस तरह की घटना गलवान घाटी में पहले कभी नहीं देखी गई थी. दोनों देशों के बीच असहमति से इस घटना का रूप ले लिया. मैं नहीं चाहता कि ऐसी घटना फिर से सामने आए. सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिए तनाव कम करने के उपाय हों. सैन्य स्तर पर बातचीत की अपनी सीमाएं हैं, ऐसे में कूटनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिये हालात सुधारने की कोशिश होनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी

Next Post

झारखंड में सर्वाधिक मतों से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

Next Post
झारखंड में सर्वाधिक मतों से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

झारखंड में सर्वाधिक मतों से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d