BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सात जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात अमन साव गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
सात जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात अमन साव गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • अलग-अलग जिलों में 49 मामले है दर्ज

रांची: झारखंड के सात जिले रांची, रामगढ़, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, धनबाद और पलामू पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात अपराधी 25वर्षीय अमन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईटी की टीम ने अमन साव समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

दोनों अपराधियों को  पुलिस ने धुर्वा थाना क्षेत्र के सखुआ बगान से गिरफ्तार किया.  गिरफ्तार हुए अपराधियों में अमन साव के अलावा जयशंकर दूबे उर्फ राहुल दूबे शामिल हैं. अमन साव के खिलाफ राज्य के अलग-अलग जिलों में 49 मामले दर्ज हैं.

17 साल की उम्र मे अमन साव ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था और आठ सालों के दौरान वह खौफ, दहशत का पर्याय बन गया. अमन  रांची जिले के बुढ़मू थाना के मतवे गांव का रहने वाला है.

जबकि जयशंकर दुबे रामगढ़ जिले के कुजू ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला है. 25 साल के अमन साव पर राज्य के कम से कम छह जिलों में अपराध के 49 मामले दर्ज हैं.

इससे पहले राची, लातेहार की पुलिस ने अमन साहू गिरोह के दर्जन भर गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है.

आतंक का पर्याय

पिछले साल सितंबर महीने में हजारीबाग के बड़कागांव थाना से फरार होने के बाद अपराध की दुनिया में अमन साव की तूती बोल रही थी. अमन साव को शातिर शूटर के तौर पर भी माना जाता है.

इस गिरोह के पास कई आधुनिक हथियार होने की जनकारी भी पुलिस को है,  लेकिन गिरफ्तारी के वक्त अमन साव के पास से कोई हथियार नहीं मिला है. हाल ही में हथियार के साथ अमन साहू का एक तस्वीर और वीडियो भी वायरल हुआ था.

एसएसपी ने बताया कि रांची, रामगढ़, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, धनबाद में ठेकेदारों, कोयला और जमीन के कारोबारियों के बीच अमन दहशत का पर्याय बना था. रंगदारी और लेवी वसूसला उसके गिरोह का मुख्य मकसद रहा है. नहीं देने पर गोलीबारी और हत्या की घटना को वह अंजाम देता था.

एसएसपी ने बताया कि अमन साव के खिलाफ हत्या,रंगदारी तथा उग्रवाद  की संगीन घटनाओं में वांक्षित रहा है. उन्होंने बताया कि अमन साव ने कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में दखल दे रहा था.

हाल के दिनों में रांची जिले के कई व्यवसायियों से इसने रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई थी. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद अमन साहू ने कई कांड में अपनी भागीदारी स्वीकार करते हुए अहम जानकारी दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर: मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों का संक्रमण से मौत, छठा गंभीर 

Next Post

झारखंड के विभिन्न केंद्रीय कारागार से 79 बंदियों को रिहा करने पर बनी सहमति

Next Post
झारखंड के विभिन्न केंद्रीय कारागार से 79 बंदियों को रिहा करने पर बनी सहमति

झारखंड के विभिन्न केंद्रीय कारागार से 79 बंदियों को रिहा करने पर बनी सहमति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d