BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व मंत्री के आरोप पर रांची से पहुंची जांच टीम ने कहा- नहीं हुई हैं कोई गड़बड़ी

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा:- श्री बंशीधर नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में पूर्व मंत्री रामचन्द्र केसरी द्वारा अनियमितता की शिकायत के मामले में राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय जांच टीम ने जांच किया. जांच समिति के अध्यक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव एके रतन ने कहा कि प्रथम दृष्टया उक्त मामलो में अनियमितता नही दिखता है. शिकायत के आलोक में नगर विकास बिभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को नगर पंचायत बंशीधर नगर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर समीक्षा के बाद पत्रकारों को बताया कि जितने भी शिकायत प्राप्त हुए हैं उनमें प्रथम दृष्टया किसी भी योजना में अनियमितता नहीं पायी गयी है. जांचोपरांत जांच दल के अध्यक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव एके रतन ने बताया कि लाइट लगाने की जांच जारी है. अनियमितता तब माना जाता जब सरकारी राशि का भुगतान कर दिया जाता.अभी तक टैंकर से पेयजल वितरण का भुगतान नहीं हुआ है. इसलिए इस में अनियमितता बरता गया है, यह कहा जाना गलत है. उन्होंने कहा कि सोलर लाइट भारत सरकार के जेम पोर्टल से खरीदा गया है, इसकी जांच जारी है. दो फागिंग मशीन दो लाख बीस हजार रुपये में क्रय किया गया है इसमें नहीं लगता है कि अनियमितता हुई है. प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीन से दवा छिड़काव करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन सचिव को सौंपा जाएगा. इससे पूर्व जांच दल ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया.तत्पश्चात लाइट लगाये जाने की जांच स्थल पर जाकर किया तथा लाइट के संबंध में स्थानीय लाभुकों से पूछताछ किया. राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के किनारे वार्ड संख्या 8, वार्ड संख्या 12 व वार्ड संख्या 14 में लगे सोलर लाइट को देखा तथा आसपास के लोगों से पूछताछ किया. मौके पर जांच दल में शामिल मुख्यालय तकनीकी कोषांग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता चंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता आफताब आलम, कनीय अभियंता राजीव कुमार, कौशल कुमार, नगर प्रबंधक रवि कुमार, आलोक नारायण सहित नगर पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौकरी व अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत संगठनों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया

Next Post

हाॅकी झारखंड की ओर से खेल पत्रकार को किया गया सम्मानित

Next Post
हाॅकी झारखंड के नये वेबसाइट का उदघाटन

हाॅकी झारखंड की ओर से खेल पत्रकार को किया गया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d