BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in Uncategorized
“रक्षा बंधन के मद्देनजर जांच टीम बाज़ार में भेजी गई थी: एसडीएम रांची
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: रक्षा बंधन के मद्देनजर रविवार को रांची के विभिन्न फ़ूड आउटलेट्स पर जांच अभियान चलाया गया. इसी के मद्देनजर मिठाईयों की गुणवत्ता जांच करने हेतु उपायुक्त के निदेशानुसार अनुमण्डल दण्डाधिकारी, रांची लोकेश मिश्रा की अगुवाई में जांच टीम गठित कर रांची के विभिन्न फूड आउटलेट से मिठाईयों की जांच के लिए भेजा गया. इस दौरान रांची के मेन रोड, अरगोड़ा बाज़ार, सर्कुलर रोड, कांटाटोली चौक, हरमू चौक, लालपुर चौक एवं एचबी बाज़ार के विभिन्न स्थानों से टीम द्वारा सैंपल का ऑन स्पॉट टेस्ट किया गया.

रविवार को भेजी गई जांच टीम द्वारा रांची के विभिन्न मुख्य चौक चौराहों के मिष्ठान भंडारों पर मिठाइयों की ऑन स्पॉट टेस्ट की गई. इस दौरान विभिन्न मिठाई के आइटम में दूध, खोया इत्यादि से संबंधित गुणवत्ता जांच की गई.

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची लोकेश मिश्रा ने बताया कि, “रक्षा बंधन के दौरान मिठाईयों की बिक्री इत्यादि बढ़ जाती है. इस दौरान बढ़े डिमांड को पूरा करने के लिए मिठाइयों की गुणवत्ता इत्यादि बिगड़ने का खतरा बना रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जांच टीम गठित कर बाजार में भेजी गई थी.”

“आमजनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ ही लोगों को मिले एहतियातन जांच टीम का गठन कर जांच अभियान चलाया गया है. जांच के दौरान अधिकतम जगहों से लोकल डेयरी प्रोडक्ट की जानकारी मिली. साथ ही लोगों के पास से संबंधित जरूरी जानकारियां भी एकत्रित की गई हैं, जिसमें मिठाइयों की गुणवत्ता में शिकायत की संभावना नहीं है. अगर भविष्य में भी मिठाईयों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे में जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आइआइएम रांची ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए हुए ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम, नियमों की दी गई जानकारी

Next Post

तीन अनाथ बच्चों का सहारा बने सोनू सूद, कहा- इनकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

Next Post
तीन अनाथ बच्चों का सहारा बने सोनू सूद, कहा- इनकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

तीन अनाथ बच्चों का सहारा बने सोनू सूद, कहा- इनकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d