BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ते जा रहा है. अभी तक इसकी चेपट में आकर 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, कोरोना वारियर्स इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. वहीं, कई फिल्मी स्टार्स और उद्योगपतियों ने पीएम केयर्स फंड में करोड़ों रुपए दान की है.

ताजा मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है. यहां पर झारखंड उच्च न्यायालय एवं राज्य की निचली अदालतों के न्यायाधीशों तथा न्यायिक अधिकारियों ने अपने वेतन से 1,50,13,816 रुपये एकत्रित कर सोमवार को कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाये गये पीएम केयर्स कोष (PM Cares Fund) में भेजे हैं.

हाई कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि हाई कोर्ट और निचली अदालतों के न्यायाधीशों, कर्मचारियों, रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की यह राशि पीएम केयर्स कोष में दान दी. उन्होंने बताया कि सभी ने अपने वेतन से पीएम केयर्स कोष के लिए यह राशि इकट्ठा की.

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में रियायत दिए जाने के बीच, कोविड-19 के कारण मौत के मामले सोमवार को 1,566 हो गए.

संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 46,437 पर पहुंच गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मौत के 83 मामले सामने आए और रोगियों की संख्या में रिकॉर्ड 2,573 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

मंत्रालय के अनुसार, इस समय 32,020 संक्रमित रोगियों का उपचार चल रहा है, वहीं 12,847 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”इस प्रकार अब तक इस बीमारी से करीब 27.45 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं.” देश में कोविड-19 के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

मंत्रालय ने बताया कि रविवार शाम से अब तक संक्रमण से मौत के 83 मामले आए हैं जिनमें से 28 अकेले गुजरात से हैं. इनके अलावा मौत के 27 मामले महाराष्ट्र से, 9 मध्य प्रदेश से, 6 राजस्थान से, 3 आंध्र प्रदेश से, 2-2 पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश से एवं 1-1 मामले हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक व उत्तराखंड से आए हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 46000 के पार, 1566 लोगों की मौत

Next Post

CRPF ने गरीब व जरूरतमंदों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, खाद्यान सामग्री का किया वितरण

Next Post
CRPF ने गरीब व जरूरतमंदों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, खाद्यान सामग्री का किया वितरण

CRPF ने गरीब व जरूरतमंदों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, खाद्यान सामग्री का किया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d