अनुपम खेर ने बताया कि सलमान खान ने फिल्म देखने के बाद उन्हें कॉल किया था. अनुपम ने बताया कि सलमान ने कॉल करके उनकी और फिल्म की तारीफ की.
दरअसल, टाइम्स नाउ नवभारत के शो के दौरान अनुपम ने कहा कुछ सेलेब्स ने पर्सनली उन्हें कॉल करके फिल्म की तारीफ की है.उन्होंने कहा, ‘सलमान ने मुझे अगले ही दिन कॉल की थी और फिल्म को लेकर बधाई दी थी. बता दें कि सलमान और अनुपम एक साथ पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी शामिल है.

